Xiaomi 18 Fold : Price, Specifications और India Launch की पूरी जानकारी हिंदी में

Xiaomi 18 Fold : Price, Specifications और India Launch की पूरी जानकारी हिंदी में

Xiaomi 18 Fold Launch Date और Availability 

Xiaomi 18 Fold को 7 सेप्टेम्बर 2026 को चाइना के बाज़ार में साबसे पहले लॉंच किया गया। इसी के ठीक २ दिन बाद 9 सेप्टेम्बर को ऐपल ने भी अपना foldable स्मार्ट्फ़ोन “DUO” announce किया था।इसका मतलब शाओमी ने ऐपल से पहले ही foldable समार्टफोन लॉंच कर दिया था। हालाँकि इसका मतलब शाओमी का foldable स्मार्ट्फ़ोन ज़्यादा अच्छा है ऐसा बिल्कुल नहि  है।

7 सेप्टेम्बर 2026 को चाइना में आयोजित लॉंच समारोह में शाओमी ने आधिकारिक तौर पर Fold 18 की कुछ विशेषताएँ बताई है। Xiaomi 18 Fold  के साथ शाओमी ने अपने वयक्तिक तौर पर विकसित किए XRing O3 chipset के प्रचार पर भी ज़ोर दिया जो 3nm based processor है। 

Xiaomi 18 Fold में बाहर के बाजू में 5.38 inches की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जबकि main डिस्प्ले ( internal display ) 7.58 inches की ( AMOLED ) दी गई है।Xiaomi 18 Fold  में शाओमी द्वारा विकसित किया गया XRing O3 chipset ( Processor) दिया गया है। Xiaomi Fold 18 200MP के Triple-camera setup के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है ।

Xiaomi 18 Fold को भारत में कब लॉंच किया जाएगा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभितक नहि हुई है।

Xiaomi 18 Fold Price : China और India

RAM और Storage

चीन की कीमत (CNY)

भारतीय रुपये में लगभग

12GB + 256GB

¥10,999

₹1,58,800

12GB + 512GB

¥11,999

₹1,73,300

16GB + 512GB

¥12,999

₹1,87,700

16GB + 1TB

¥14,999

₹2,16,600

16GB + 1TB Ceramic Special Edition

¥15,999

₹2,31,000

भारत में कीमत और लॉन्च की स्थिति

विवरण

स्थिति

भारत में आधिकारिक लॉन्च

अभी घोषित नहीं

भारत में आधिकारिक कीमत

अभी घोषित नहीं

भारत में उपलब्धता

आधिकारिक पुष्टि नहीं

चीन में शुरुआती कीमत

¥10,999

शुरुआती चीनी कीमत का INR conversion

लगभग ₹1.59 लाख

अनुमानित भारतीय कीमत

विश्वसनीय आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं

Key Specifications 

Weight 

219 ग्राम

Width 

खुलने पर 5.02mm ; बंद होने पर 10.68mm

Main Display 

7.58-inch foldable AMOLED, 120Hz

Outer Display 

5.38-inch AMOLED, 120Hz

Peak Brightness 

दोनों स्क्रीन पर अधिकतम 4,000 nits 

Processor 

Xiaomi Xring O3, 3nm

RAM

12GB / 16GB

Storage 

256GB / 512GB / 1TB

Main Camera 

200MP मुख्य + 50MP periscope telephoto + 50MP ultra-wide

3.5x optical, 7x optical-quality 

Front Camera 

16MP inner + 16MP outer

Operating System 

Android 17 आधारित HyperOS 4

Battery 

6,000mAh

Wired Charging 

67W

Wireless Charging 

50W

Security 

IP58 और IP59

Connectivity  

5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C

Sound 

Stereo speakers, Dolby Atmos, spatial audio


Design 

Xiaomi 18 Fold  की डिज़ाइन इसका एक मुख्य घटक है जो ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। Xiaomi 18 Fold का साइज़ compact ( After Fold  ) रखने की कोशिश की गयी है। Fold करने के बाद इसकी dimentions 117.8 x 83.6 x 10.68 mm होती है। Xiaomi 18 Fold में centre punch hole AMOLED display मिलता है । सुरक्षा के लिए इसमें Dragon Crystal Glass 3.0 का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्ट्फ़ोन 5.02 mm पतला है। स्मार्ट्फ़ोन की मज़बूती को और बढ़ाने के लिए इसमें IP58 और IP59 की रेटिंग दी गई है। स्मार्ट्फ़ोन Black , Warm Gold , White , Nishino Red and Ceramic Special Edition में उपलब्ध है।

Display 

Xiaomi 18 Fold  एक foldable स्मार्ट्फ़ोन होने की वजे से इसमें 2 डिस्प्ले देखने को मिलती है। मुख्य डिस्प्ले और बाहरी डिस्प्ले। Xiaomi 18 Fold  का मुख्य डिस्प्ले ( primary display ) 7.58-inch ( 1672 x 2364 pixels ) का LTPO AMOLED पैनल है जिसका refresh rate 120Hz है। मुख्य डिस्प्ले HDR10+, Dolby Vision, HDR Vivid को सपोर्ट करता है।इसकी pixel density ~382 ppi बतायी गयी है।Xiaomi 18 Fold का दूसरा यानी बाहरी डिस्प्ले 5.38-inch ( 1712 x 1168 pixels ) का LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। दोनो डिस्प्ले की अधिकतम brightness 4000 nits बताई गयी है। बाहरी डिस्प्ले का  refresh rate भी 120Hz है। 

XRing 03 Processor 

Xiaomi 18 Fold की सुर्ख़ियों में रहने की एक और वजा इसका प्रॉसेसर है। Xiaomi 18 Fold में उसी के द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया Xiaomi XRing O3 ( 3nm ) प्रॉसेसर दिया गया है। यह प्रॉसेसर deca-core ( 10-core ) CPU के साथ आता है जिसकी अधिकतम स्पीड 4.35 GHz है। अच्छी गेमिंग performance के लिए Arm G2-Ultra NX MC16 ( 16-core GPU ) का GPU दिया गया है। 

Xiaomi 18 Fold में दिया गया प्रॉसेसर XRing O3 ( 3 nm ) दमदार ताक़त के साथ दमदार  16-core GPU भी देता है जिसकी वजे से यूज़र को flagship स्तर की performance की अनुभूति होगी। गेमिंग, multitasking,विडीओ रेंडरिंग, और भारी-भरकम कामों को यह समार्टफोन सहज कर लेगा ऐसा इसके specifications को देख कर अनुमान लगाया जा सकता है।

RAM & Storage 

Xiaomi 18 Fold RAM & Storage के लिए यूज़र को काफ़ी विकल्प उपलब्ध कराता है। Xiaomi Fold 18 12GB RAM + 256 GB /512 GB इसी के साथ ही 16 GB RAM + 512 GB / 1TB storage ऐसे विकल्प उपलब्ध कराता है। UFS 4.1 स्टोरेज का इस्तेमाल स्मार्ट्फ़ोन में किया गया है जिससे स्टोरेज कि गति काफ़ी तेज होगी। 

Camera 

Rear Camera :

Xiaomi 18 Fold अपने साथ ट्रिपल rear कैमरा सेटप लेकर आता है और साथ ही 16MP का dual selfe कैमरा मुहैय्या करता है। 

मेन कैमरा ( Back Camera) 200 MP का f/1.7 aperture के साथ आता है। इसपर Leica Summilux Lenses का इस्तेमाल किया गया है जो अच्छी फ़टाग्रफ़ी के लिए मदद करते है।यह 23mm के बराबर है।

दूसरा कैमरा Ultrawide कैमरा है। इसका सेन्सर 50MP का है। यह f/2.4 aperture के साथ आता है।यह कैमरा 17mm के बराबर का है।

Xiaomi Fold 18 का तीसरा कैमरा Telephoto कैमरा है। इसका सेन्सर साइज़ 50MP है। इसका aperture f/2.8 है। यह 80mm के बराबर है। यह कैमरा 3.5x तक Optical Zoom मुहैय्या करता है। 

Xiaomi 18 Fold  के तिनो rear कैमरा में OIS का सपोर्ट मिलता है।

बात करें विडीओ रिकॉर्डिंग क्षमता की तो Xiaomi Fold 18 अधिकतम 8K resolution में विडीओ रेकोर्ड कर सकता है। 8K अधिकतम 24fps ,4K 30/60fps और 1080p 960fps के रेज़लूशन पर रेकोर्ड कर सकते है। विडीओ में स्थिरता लाने के लिए इसमें gyro‑EIS + OIS stabilization का सपोर्ट दिया गया है।

Front Camera : 

Xiaomi 18 Fold में Dual Front Camera System देखने को मिलता है।अंदर की डिस्प्ले में और बाहरी डिस्प्ले में 16MP के दो कैमरा दिए गए है। दोनो कैमरा का aperture f/2.2 है।

यह कैमरा अधिकतम 1080p 30/60fps पर विडीओ शूट कर सकते है।

Xiaomi ने कैमरा के लिए Leica कम्पनी के साथ collaboration किया है। इसका फ़ायदा यूज़र को photography और videography करते समय होगा। Leica की color science और processing, Laser autofocus, Color spectrum sensor यह अतिरिक्त फ़ीचर्स भी इस स्मार्ट्फ़ोन में दिए गए है। 

काग़ज़ पर Xiaomi 18 Fold के कैमरा काफ़ी प्रभावशाली दिखाई देते है। पीछे दिए गए तीन कैमरा photography और videography दोनो क्षेत्र में अच्छे से काम करते हुए दिखाई देते है। 

पर बात front camera के विडीओ रिकॉर्डिंग की करें तो स्मार्ट्फ़ोन अपने प्रतिस्पर्धियों से पीछे दिखाई देता है। Xiaomi 18 Fold के front कैमरा से अधिकतम 1080p ( FHD ) resolution में विडीओ रेकोर्ड की जा सकती है। जिस क़ीमत पर यह स्मार्ट्फ़ोन चाइना में लॉंच हुआ है उसे देखते हुए 4K resolution विडीओ front कैमरा से रेकोर्ड करने की सुविधा देनी चाहिए थी। बाक़ी जो लोग front कैमरा ज़्यादा इस्तेमाल नहि करते उनके लिए यह बड़ी बात नहि। 

Sound System 

Xiaomi 18 Fold  में आपको Stereo speakers देखने दो मिलते है साथ हाई Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है।

3.5mm headphone jack इसमें missing है। 

शाओमी के अन्य स्मार्ट्फ़ोन को मध्यनज़र रखते हुए यह कहना ग़लत नहि होगा की इस स्मार्ट्फ़ोन के speakers भी अन्य शाओमी स्मार्ट्फ़ोन की तरह अच्छे होंगे। पर यश सिर्फ़ हमारा अनुमान है,वास्तविकता इससे अलग भी हो सकती है। 

Operating System 

Xiaomi 18 Fold Android वर्ज़न 17 पर आधारित है जिसके साथ शाओमी HyperOS 4 देखने को मिलता है। HyperOS शाओमी द्वारा विकसित किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसने MIUI को replace किया है। शाओमी ने HyperOS 4 को Xiaomi 18 Fold के लिए ख़ास तौर पर डिज़ाइन किया है। Foldable Smartphone को ध्यान में रख कर इसे विकसित किया गया है जिसकी वजह से यूज़र को अलाग ही अनुभव यह स्मार्ट्फ़ोन करने वाला है। 

HyperOS 4 अपने साथ काफ़ी फ़ीचर्स लेकर आता है। HyperOS 4 के साथ six‑way split‑screen multitasking का फ़ीचर देखने को मिलता है। यानी यूज़र एक ही स्क्रीन पर 6 अलग-अलग ऐप्स एक साथ चला सकता है।यह फ़ीचर multitasking को और ऊपरी स्तर पर लेकर जाता है।

Battery 

यूज़र के लिए बैटरी हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है। बढ़ते गेमिंग,स्ट्रीमिंग,विडीओ रिकॉर्डिंग,सोशल मीडिया ऐप्स चलाने के लिए समार्टफोने में बड़ी बैटरी होना बहोत महत्वपूर्ण है। Xiaomi 18 Fold में 6000mAh की Si/Carbon battery दी गयी है। foldable स्मार्ट्फ़ोन के लिए यह अच्छा आँकड़ा है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए शाओमी ने 67W Xiaomi Surge Fast Charging system दिया है। यह स्मार्ट्फ़ोन 50W की wereless चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्ट्फ़ोन reverse wired charging को भी सपोर्ट करता है पर कितने वोट की इसके बारे में अभितक आधिकारिक जानकारी नहि मिली है।

Network & Connectivity 

Wi-fi 7 support 

GPS support

Bluetooth v6 support 

USB Type-C charging and data transfer 

NFC, SIM card slot ( active 4G on both SIM cards )

Xiaomi 18 Fold की खूबियाँ और कमियाँ

Xiaomi 18 Fold की खूबियाँ (Pros)

1. बड़ी Foldable Display : इसमें 7.58-inch की मुख्य foldable display और 5.38-inch की cover display दी गई है। बड़ी स्क्रीन पर documents पढ़ने, multitasking और वीडियो देखने में सुविधा मिल सकती है।

2. 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले : दोनों डिस्प्ले 120Hz refresh rate सपोर्ट करती हैं। इससे supported content और compatible apps में scrolling अधिक smooth महसूस हो सकती है।

3. XRing O3 3nm प्रोसेसर : Xiaomi का अपना XRing O3 chipset इसमें दिया गया है। यह flagship-level performance के लिए बनाया गया है, हालांकि वास्तविक gaming और sustained performance का फैसला स्वतंत्र परीक्षणों से ही किया जा सकता है।

4. 200MP Leica कैमरा : फोन में 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP का periscope telephoto और 50MP का ultra-wide कैमरा दिया गया है। यह अलग-अलग प्रकार की photography के लिए उपयोगी camera setup है।

5. 6,000mAh की बड़ी बैटरी : Foldable smartphone के लिए इसकी battery capacity आकर्षक है। हालांकि वास्तविक backup screen usage, network, brightness और software optimization पर निर्भर करेगा।

6. 67W wired और 50W wireless charging : फोन में दोनों प्रकार की charging का support दिया गया है। इससे compatible charger के साथ wired या wireless charging का विकल्प मिलता है।

7. पतला और हल्का डिजाइन : रिपोर्टेड specifications के अनुसार फोन खुलने पर 5.02mm पतला है और इसका वजन 219 ग्राम है। इससे बड़े foldable फोन के लिए portability बेहतर हो सकती है।

8. IP58 और IP59 ratings : ये ratings dust और water exposure से संबंधित सुरक्षा प्रदान करती हैं। फिर भी इन्हें पूरी तरह waterproof होने की गारंटी नहीं समझना चाहिए।

9. Android 17 आधारित HyperOS 4 : फोन में foldable form factor के लिए software और multitasking सुविधाएँ दी गई हैं। इससे बड़ी स्क्रीन का उपयोग अधिक प्रभावी हो सकता है।

Xiaomi 18 Fold की कमियाँ (Cons)

1. अधिक कीमत : चीन में इसकी शुरुआती कीमत ¥10,999 है। भारतीय रुपये में इसका conversion लगभग ₹1.6 लाख के आसपास बैठता है, लेकिन यह भारत की आधिकारिक कीमत नहीं है।

2. भारत में लॉन्च की पुष्टि नहीं : उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार Xiaomi ने भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत घोषित नहीं की है। Xiaomi India ने भी सितंबर 2026 में कहा था कि इस मॉडल को भारत लाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। 

3. Front camera में 4K recording का अभाव : उपलब्ध specifications के अनुसार दोनों 16MP front cameras अधिकतम 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। जो लोग नियमित रूप से उच्च-resolution selfie videos बनाते हैं, उनके लिए यह सीमा हो सकती है।

4. मज़बूती को लेकर सवाल : Foldable फोन में hinge, inner display और crease जैसे पहलुओं का दीर्घकालीन प्रदर्शन महत्वपूर्ण है। केवल IP rating से इन सभी हिस्सों की durability प्रमाणित नहीं होती।

5. वास्तविक battery backup अभी स्पष्ट नहीं : 6,000mAh क्षमता होने के बावजूद बिना स्वतंत्र battery tests के पूरे दिन या उससे अधिक चलने का दावा करना उचित नहीं होगा।

6. भारत में warranty और repair की अनिश्चितता : यदि फोन भारत में आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है, तो खरीदने से पहले warranty coverage, spare parts और inner-display repair की उपलब्धता की पुष्टि करना जरूरी होगा।

7. Software support की अवधि स्पष्ट होनी चाहिए : खरीदने से पहले Android updates और security patches कितने वर्षों तक मिलेंगे, इसकी आधिकारिक पुष्टि देखनी चाहिए।

Conclusion 

Foldable स्मार्ट्फ़ोन तेज़ी से बाज़ार में अपना दबदबा बना रहे है। सभी कोंपनियाँ अपना foldable स्मार्ट्फ़ोन बाज़ार में उतार रही है। SAMSUNG इस रेस में काफ़ी पहले ही उतार गया था। शाओमी के बाद ऐपल ने भी अपना foldable स्मार्ट्फ़ोन “DUO” लॉंच कर दिया। अब बाज़ार में ग्राहक के पास ठीक-ठाक पर्याय उपलब्ध हो चुके है। ऐसे में कोंसा foldable स्मार्ट्फ़ोन अच्छा है या कोंसे स्मार्ट्फ़ोन के साथ हमें जाना चाहिए यह जानना भी ज़रूरी हो जाता है।

भारतीय बाज़ार को देखे तो यह मुख्य तौर पर बजेट सेग्मेंट वाला बाज़ार है। ज़्यादा तर लोगों का बजट 15k-30k के कारिब होता है। ऐसे बाज़ार में बोहोत महंगा स्मार्ट्फ़ोन उतरा तो उसके बिक्री की सम्भावना कम हो जाती है,पर धीरे-धीरे लोगों का बजट भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 

ऐपल DUO की शुरुआती क़ीमत भारतीय रूपियों में क़रीब 3 लाख के आस-पास है। भारतीय ग्राहक इतना महंगा फ़ोन लेना शायद ही पसंद करें,ऐसे में ग्राहकों का ध्यान Xiaomi 18 Fold की ओर जाना लाज़मी है। 

Xiaomi 18 Fold चाइना में जिस क़ीमत पर लॉंच हुआ उसे भारतीय रूपिये में बदले तो इसकी क़ीमत लगभग 1.5 लाख के क़रीब जाती है। 

Xiaomi 18 Fold ऐपल DUO से आधि क़ीमत में मिल रहा है। पर ऐपल की ब्रांड वैल्यू की वजे से लोग ऐपल की तरफ़ जा सकते है। 

शाओमी ने जो क़ीमत चाइना में दी है वह वाक़ई आकर्षक मानी जाएगी। जो लोग ऐपल या सैमसंग नहि लेना चाहते या उतना खर्च नहि कर सकते उनके लिए Xiaomi 18 Fold सबसे अच्छा विकल्प है। भारत में शाओमी पर भरोसा करने वालों की संख्या कम नहि। 

Xiaomi 18 Fold की क़ीमत अगर 1.5 लाख मान कर चले तो इस क़ीमत में यह बहुत अच्छा साबित हो सकता है। Xiaomi 18 Fold अपनी क़ीमत की वजे से ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करेगा यह लाज़मी है। 

Xiaomi 18 Fold सभी मामले में जाबरदस्त दिखाई देता है पर सिर्फ़ काग़ज़ पर अच्छा दिखाई देने से हम ये दावा नहि कर सकते की स्मार्ट्फ़ोन वास्तव में भी उतना हाई अच्छा है। हो सकता है वास्तविक परिस्थिति अलाग हो। इसीलिए स्मार्ट्फ़ोन का भारतीय वेरीयंट लॉंच होने की राह देखना ठीक रहेगा।

सैमसंग और ऐपल से तुलना करे तो शाओमी काग़ज़ पर काफ़ी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। उम्मीद है वास्तविकता में भी यह स्मार्ट्फ़ोन अच्छा ही रहे। 

Back to blog

Leave a comment