vivo ने आधिकारिक तौर पर OriginOS 7 की घोषणा कर दी है। iQOO के स्मार्ट्फ़ोन उपयोगकर्ताओं के लिए यह काफ़ी महत्वपूर्ण update है। नए अपडेट के साथ यूज़र को कोंसे नए फ़ीचर्स दिए जाएँगे यह सावल मन मे आना समन्या बात है। vivo के मुताबिक़ OriginOS 7 अपडेट यूज़र को और बेहेतर सिस्टम स्मूदनेस का अनुभव कराएगा, नए और बेहेतर ऐनिमेशन, नए AI आधारित टूल्स इसी के साथ यूज़र को बेहेतर multitasking और security उपलब्ध कराई जाएगी।
OriginOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम android 17 आधारित होगा। vivo ने भारत में iQOO 15 के लिए OriginOS 7 का preview प्रोग्राम भी शुरू किया था।
OriginOS 7 के नए अपडेट को लेकर यूज़र के मन में काफ़ी सवाल भी है। इस अपडेट से क्या नया देखने को मिलेगा? कोंसे-कोंसे iQOO स्मार्ट्फ़ोन को यह अपडेट दिया जाएगा? भारतीय यूज़र के लिए इसका संतुलित अपडेट कब आएगा?
इस आर्टिकल के माध्यम से कम्पनी के द्वारा की गई आधिकारिक घोषणाओं के आधार पर OriginOS 7 को जानते है।
OriginOS 7 क्या है?
OriginOS 7 यह vivo कम्पनी द्वारा विकसित किया गया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का सुधरित वर्ज़न है। iQOO कम्पनी vivo के अंतर्गत आती है और यह ऑपरेटिंग सिस्टम vivo के लिए मुख्यतः विकसित किया गया है ,लेकिन iQOO 15 के लिए अलग preview program घोषित किया गया था। OriginOS 7 यह android 17 आधारित होगा। इस अपडेट से यूज़र के रोज़ाना किए जाने वाले काम अधिक दक्षता और स्मूद तरीक़े से होंगे। यह अपडेट स्मार्ट्फ़ोन को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
OriginOS 7 के अपडेट के बाद स्मार्ट्फ़ोन के इंटर्फ़ेस,सिस्टम performance, AI पर आधारित काम-काज, अलग-अलग डिवाइस के बीच connectivity और यूज़र की सुरक्षा में बदलाव होंगे।
भारतीय बाज़ार के लिए यह अपडेट इसीलिए महत्वपूर्ण है क्यों की vivo ने इसके लिए preview program घोषित किया था। हालाँकि preview या beta वर्ज़न और सभी यूज़र के लिए जारी होने वाले संतुलित अपडेट में अंतर होता है।
OriginOS 7 में क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे?
Origin Smooth Engine और बेहतर एनिमेशन
OriginOS 7 के साथ Origin Smooth Engine दिया गया है। कंपन ने बताया है कि, यह ग्राफिक्स प्रोसेसिंग, मेमोरी मैनेजमेंट और सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है।
OriginOS 7 के साथ Fluid Motion और Spring Animation जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह मुख्यतः ऐप को खोलने, स्क्रीन स्क्रॉल करने, मेन्यू बदलने और दूसरे सिस्टम ऑपरेशन के दौरान अधिक प्राकृतिक और स्मूद एनिमेशन देने का काम करेगा।
vivo के आधिकारिक वक्तव्यों के अनुसार, Fluid Motion सिस्टम को 200 से अधिक परिस्थितियों में जाँच कर व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कंपनी का बताया हुआ फीचर विवरण है, न कि हर फोन पर एक समान अनुभव की गारंटी।
Origin Workbench से बेहतर मल्टीटास्किंग
Origin Workbench यूजर्स को एक साथ कई विंडो में काम करने और अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने में मदद करता है।यह उन लोगों के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद हो सकता है जो फोन पर एक साथ कई ऐप्स पर काम करते है,जैसे पढ़ाई, डॉक्यूमेंट, नोट्स या अन्य काम।
कंपनी ने ऐप्स के बीच Drag-and-Drop सपोर्ट का भी उल्लेख किया है। हालांकि, यह सुविधा सभी ऐप्स और सभी स्मार्टफोन मॉडल पर उपलब्ध हो, इसकी गारंटी नहीं है।
AI आधारित Jovi असिस्टेंट
OriginOS 7 का एक प्रमुख आकर्षण Jovi AI असिस्टेंट भी है। इस AI असिस्टेंट को मुख्यतः यूजर के द्वारा दिए गए निर्देश जरूरतों को समझकर जानकारी खोजना, फाइलों से महत्वपूर्ण जानकारी इकट्टा करना और कार्यों को पूरा करने में मदद के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी ने फोन और PC के बीच कनेक्टेड अनुभवों के साथ Jovi की क्षमताओं का भी उल्लेख किया है। हालांकि, AI फीचर्स की उपलब्धता डिवाइस, भाषा और क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकती है।
AI Recorder और Smart Call Assistant
OriginOS 7 में AI Recorder और smart call assistent का फ़ीचर दिया जाएगा। AI रिकॉर्डर के जरिए रिकॉर्डिंग का ट्रांसक्रिप्शन करना, बोलने वाले व्यक्ति की पहचान करना, सारांश और मुख्य बिंदुओं को अच्छे से इकट्टा करने जैसी सुविधाएं दी जाएगी।
Smart Call Assistant में AI Call द्वारा जवाब देना और कॉल के बाद पूरी जानकारी का सारांश देने की सुविधा भी शामिल है।
ध्यान दें कि इन सुविधाओं का उपलब्ध होना फोन मॉडल, भाषा, क्षेत्र और संबंधित सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर निर्भर करेगा।
Snap Note और AI Search
OriginOS 7 के साथ यूज़र को Snap Note का फ़ीचर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य व्हाइटबोर्ड, हात से लिखे गए नोट्स, स्लाइड्स और माइंड मैप जैसी सामग्री को AI की मदद से एडिट किए जा सकने वाले टेक्स्ट डॉक्यूमेंट में बदलना है।
वहीं, AI Search यूजर्स को केवल फाइल का सटीक नाम याद रखने पर निर्भर रहने के बजाय सामान्य भाषा में जानकारी खोजने में मदद करता है।
यह फीचर् छात्रों, ऑफिस में काम करने वाले लोगों और नियमित रूप से नोट्स बनाने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
नया डिजाइन और अधिक व्यक्तिगत
OriginOS 7 में समर्टफोन के इंटरफेस को अपनी पसंद के अनुसार बदलने के लिए कई विकल्प दिए जाएँगे। जैसे ,
-
Dynamic Glow: यूजर के उपयोग के अनुसार बदलने वाले लाइटिंग इफेक्ट।
-
Dynamic Translucent Material: पारदर्शी और लेयर्ड लुक वाला इंटरफेस।
-
Wiggle Theme: यूजर के इस्तेमाल के अनुसार प्रतिक्रिया देने वाले वॉलपेपर के इफेक्ट।
-
Glint Theme: देखने के एंगल के अनुसार बदलने वाले प्रकाश और रंगों के इफेक्ट।
-
Pet Pals Theme: इंटरैक्टिव डिजिटल साथी।
-
StickIt: सपोर्टेड सिस्टम अनुभवों में स्टिकर इस्तेमाल करने की सुविधा।
ये बदलाव फोन को अधिक व्यक्तिगत बनाने के लिए हैं। हालांकि, सभी थीम और विजुअल इफेक्ट हर iQOO डिवाइस पर मिलेंगे, ऐसा मानना सही नहीं होगा।
OriginOS 7 के साथ बेहेतर सिक्योरिटी
कंपनी के अनुसार OriginOS 7 में Security Shield नामक सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐप्स, कम्युनिकेशन, नेटवर्क और संवेदनशील जानकारि की सुरक्षा को और मजबूत करना है।
इसमें असुरक्षित लिंक, संदिग्ध ऐप्स, स्पैम कॉल और कुछ जोखिमपूर्ण USB गतिविधियों से सुरक्षा के उपाय भी शामिल हैं।
Jovi Security के माध्यम से AI द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्यों में अधिक पारदर्शिता और यूजर की अनुमति पर भी जोर दिया गया है। संवेदनशील कार्यों के लिए अनुमति मांगने और महत्वपूर्ण गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने जैसी सुविधाएं बताई गई हैं।
हालांकि, किसी भी सॉफ्टवेयर में सुरक्षा फीचर्स होने का अर्थ यह नहीं है कि फोन हर प्रकार के साइबर खतरे से पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है।
इसी के साथ और भी फ़ीचर्स दिए गए है जैसे,
Snap & Go, Office Kit, Shake & Share, 72-month anti-aging test इत्यादि।
भारत में iQOO OriginOS 7 अपडेट कब मिलेगा?
iQOO ने भारत में iQOO 15 के लिए OriginOS 7 Preview Program घोषित किया था। इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 16 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक श्री की गई थी। iQOO Community के आधिकारिक पोस्ट अनुसार, इस कार्यक्रम में सीमित स्लॉट थे और आवेदन करना मतलब चयन की गारंटी नहीं थी।
Preview Program का उद्देश्य संतुलित सिस्टम के रिलीज से पहले सॉफ्टवेयर को जाँचना और यूजर्स से उनका फीडबैक लेना था।
यदि किसी फोन के लिए Preview Program उपलब्ध होता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसी समय सभी यूजर्स को Stable Update भी मिलेगा।
किन iQOO स्मार्टफोन को मिलेगा OriginOS 7?
यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है, लेकिन यहां एक जरूरी अंतर समझना चाहिए। किसी स्मार्टफोन के लिए अपडेट की संभावना और कंपनी द्वारा उस मॉडल की आधिकारिक पुष्टि प्राप्त होना यह दोनो अलग-अलग बातें है।
iQOO India की आधिकारिक वेबसाइट पर iQOO 15 के लिए OriginOS 7 Preview Program का सपोर्ट पेज उपलब्ध है। फिलहाल, इस घोषणा के आधार पर iQOO 15 को भारत में इस सॉफ्टवेयर के शुरुआती टेस्टिंग डिवाइसों में शामिल माना जा सकता है।
दूसरी ओर, iQOO 13, iQOO 12, Neo सीरीज और Z सीरीज के हर मॉडल के लिए अपडेट की तारीख का दावा करने से पहले संबंधित मॉडल की आधिकारिक घोषणा देखना जरूरी है।
यूजर्स को अपने फोन में अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए Settings में System Update सेक्शन देखना चाहिए। केवल किसी अनौपचारिक सूची या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर फोन में अपडेट आने की तारीख तय नहीं माननी चाहिए।
OriginOS 7 का अपडेट कैसे चेक करें?
अगर आपके पास iQOO स्मार्टफोन है, तो नए सॉफ्टवेयर की उपलब्धता जांचने के लिए ये कदम अपनाएं:
-
अपने फोन की Settings खोलें।
- System Update या Software Update विकल्प पर जाएं।
-
उपलब्ध अपडेट की जांच करें।
-
यदि अपडेट उपलब्ध हो, तो स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
-
अपडेट इंस्टॉल करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लें और फोन की बैटरी पर्याप्त रखें।
अगर अपडेट दिखाई नहीं दे रहा है, तो जरूरी नहीं कि आपके फोन को कभी अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी अपडेट को अलग-अलग डिवाइस और बैच के अनुसार जारी कर सकती है।
Beta और Stable Update में क्या अंतर है?
|
विषय |
Beta/Preview |
Stable Update |
|
उद्देश्य |
नए फीचर्स की टेस्टिंग |
सामान्य इस्तेमाल के लिए रिलीज |
|
बग की संभावना |
अपेक्षाकृत अधिक |
आमतौर पर कम |
|
उपलब्धता |
सीमित यूजर्स या चयनित डिवाइस |
कंपनी की तय रिलीज के अनुसार |
|
इस्तेमाल |
टेस्टिंग और फीडबैक |
नियमित दैनिक इस्तेमाल |
निष्कर्ष
OriginOS 7, vivo और iQOO के सॉफ्टवेयर अनुभव में एक महत्वपूर्ण अपडेट है। Android 17 पर आधारित यह सिस्टम बेहतर एनिमेशन, AI आधारित उत्पादकता, मल्टीटास्किंग, पर्सनलाइजेशन और सिक्योरिटी पर ध्यान देता है।
iQOO 15 के लिए भारत में Preview Program की घोषणा हो चुकी है। लेकिन दूसरे iQOO स्मार्टफोन के लिए अपडेट की उपलब्धता और तारीख की पुष्टि संबंधित आधिकारिक घोषणा के आधार पर ही करनी चाहिए।
अगर आप iQOO फोन इस्तेमाल करते हैं, तो कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज और iQOO Community पर आने वाली घोषणाओं को देखते रहें। इससे आपको अपने डिवाइस के लिए अपडेट की सही जानकारी मिल सकेगी।